Hazaribagh News: बरही में लकड़ी का बोटा जब्त, दो पर केस दर्ज
हजारीबाग, अक्टूबर 14 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही वन विभाग ने खैरा शाहपुर गांव में बुधवार को पिकअप वाहन से लकड़ी का 10 बोटा जब्त किया है। मामले को लेकर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वनपाल अमर आनंद सरस्वती ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खैरा शाहपुर गांव में पिकअप वैन से लकड़ी का बोटा ले जाया जा रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम बनाकर वनपाल अमर आनंद सरस्वती के नेतृत्व में वनरक्षी संजीत कुमार, अजीत गंझू, अशीष कुमार होमगार्ड अर्जुन यादव, क्यूक रेस्क्यू टीम के राकेश कुमार, विनोद कुमार और आशुतोष कुमार ने छापामारी कर लकड़ी का बोटा लदे वैन को जब्त कर लिया। जबकि तस्कर वन विभाग की टीम को देखकर वैन छोड़कर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.