Hazaribagh News: बरही पुस्तकालय में 31 को प्रेमचंद की जयंती पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
हजारीबाग, जुलाई 30 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। पुस्तकालय के सचिव कृष्णा प्रजापति ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक को आमंत्रण भेजा है। भाषण प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से एक छात्र, छात्रा भाग लेंगे । यह भी पढ़ें- Bhabua News: पटेल कॉलेज में आज प्रतियोगिता और कल को जयंती मनेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.