Hazaribagh News: बरही पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर रक्षक ऐप का बारकोड चिपकाया
हजारीबाग, सितम्बर 6 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पुलिस गश्ती को प्रभावी बनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर रक्षक एप का बारकोड चिपकाया। इसके साथ ही बीट पुलिसिंग के तहत थाना क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी। बरही थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों, करसो पुल, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, जवाहर घाट समेत क्षेत्र के चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर रक्षक ऐप के बारकोड स्टीकर लगाए गए हैं। चिपकाए गए बारकोड का उपयोग पुलिस गश्ती दल उक्त स्थलों पर पहुंचने के बाद करेगी। इससे पुलिसकर्मियों की गश्ती एवं संवेदनशील स्थानों पर उनकी उपस्थिति का रिकॉर्ड हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.