Hazaribagh News: बरही-पटना रोड में हाइवा और कार के बीच टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ा
हजारीबाग, अक्टूबर 15 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही पटना रोड पर कार और हाइवा के बीच टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। कार को बचाने में हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर भारी वाहन के चढ़ जाने से यातायात बाधित हो गया और कुछ समय के लिए सड़क जाम हो गया। हादसे की सूचना पर बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को व्यवस्थित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.