Hazaribagh News: बरही चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर जिला प्रशासन और झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
हजारीबाग, अगस्त 4 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। पद्य भूषण दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर बरही चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उपविकास आयुक्त रिया सिंह, झामुमो के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया समेत झामुमो के नेताओं ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आम लोग शामिल थे। उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों तथा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। बरही चौक के नामकरण के संबंध में कहा कि बरही चौक का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक किए जाने का प्रस्ताव जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.