हजारीबाग, अगस्त 20 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के कोरियाडीह गांव में आस्था और उत्साह के साथ 44 वर्ष पुराने महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। श्रमदान कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। गांव के आबादी के बीच में स्थित मंदिर को भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू की गई। भूमि पूजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल थे। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य डोमन पांडेय, विकास पांडेय एवं दिलीप पांडेय ने कराया। यजमान के रुप में ग्रामीण नरेश प्रसाद ने पूजन किया। मंदिर के निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण अपने-अपने घरों से लाए कुदाल, गैंता, कड़ाही से निर्माण कार्य की शुरुआत की। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य 31 जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में स्थित पुराने शिव मंदिर...