Hazaribagh News: बरही के वैजलाडीह गांव में जलसा का आयोजन
हजारीबाग, अगस्त 31 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही की विजैया पंचायत के वैजलाडीह गांव में जलसा का आयोजन किया गया। जलसा में दीनी और दुनियावी तालीम पर तकरीर की गई। कहा गया कि समाज में बदलाव के लिए शिक्षा जरूरी है। जलसा में नयी कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सदर मो शमसुद्दीन अंसारी को बनाया गया। सेक्रेटरी वाजिर अली, खजांची मकबूल अंसारी नायब सदर शेखावत अंसारी, नायब सेक्रेटरी मंजूर अंसारी, नायब खंजाची वली मोहम्मद को बनाया गया। जलसा में त पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कैयूम, मुखिया प्रतिनिधि मंसूर अंसारी, शमीम अंसारी, कुद्दुस अंसारी, मुस्ताक अंसारी, मिन्हाज अंसारी, रियाज अंसारी, मोहसिन अंसारी, सफदर अंसारी, फिरोज अंसारी, जाकिर मियां, शहीद, जाहिद समेत वैजलाडीह के ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.