हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: बरही। बरही पहाड़ी के पास ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक देखने गए रेलवेकर्मी की बाइक चोरी हो गई। रेलवेकर्मी सुनील कुमार ने बरही थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत की है। सुनील कुमार ने बताया कि 30 जून की रात ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी बजाज पल्सर रेलवे लाइन के पास खड़ी की थी। सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...