हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही की डपोक पंचायत के पिपराटांड़ में श्रमदान से बनाई गई कच्ची सड़क बारिश में बह गई। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। कच्ची सड़क बह जाने के बाद जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव हो गया है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं। आसपास के गांव के लोग एनएच रैड तक आते जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए ग्रामसभा हो गई है। सड़क निर्माण के लिए निरीक्षण के बाद डीपीआर भी बन गया है। लेकिन सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से क्षतिग्रस्त कच्ची सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...