Hazaribagh News: बरही के गुड़ियो मोड़ से भंडारों बैरीसाल तक की 8 किमी सड़क बदहाल
हजारीबाग, अगस्त 30 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के गुड़ियो मोड़ से भंडारों होते हुए बैरीसाल बराकर नदी पुल तक बनी सड़क बदहाल है। जगह जगह सड़कों पर गड्ढे और किचड़ पसरा पड़ा है। वाहन चलना तो दूर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किलों से भरा है। 8 किमी लंबी गुड़ियो बैरीसाल सड़क से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। बारिश होने टू बाद हाई वे रोड तक आने जाने में ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जर्जर सड़क की मरम्मत और जीर्णोद्धार कराने की मांग ग्रामीण करते रहे हैं। लेकिन ग्रामीण पथ निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण सड़क का हाल जस का तस है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.