हजारीबाग, सितम्बर 2 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के खेरौन गांव में शेर क्लब खेरौन के तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्यअतिथि दहेज उन्मूलन समिति क्षत्रीय महासभा, उत्तरी छोटानागपुर के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह एवं जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर दहेज उन्मूलन समिति के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, राजसिंह चौहान, पंचायत समिति सदस्य विकास सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे। किशुन यादव ने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। साथ ही खेल आपसी भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से स्थानीय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उद्घाटन मैच बेलखरा और रतन...