Hazaribagh News: बरही अफीम कोठी दुर्गा पूजा कमेटी का गठन
हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही अफीम कोठी में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाने को लेकर दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता बरही पश्चिमी पंचायत के मुखिया शमशेर आलम ने की। बैठक में परंपरागत शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाने को लेकर सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष राजेश प्रसाद केशरी, सचिव टिंकू आलम, कोषाध्यक्ष सियाराम चौरसिया, उपाध्यक्ष जितेन्द्र केशरी, पप्पू केशरी, शंकर केशरी, राजेश सोनी, अजय पासवान बनाए गए। उपकोषाध्यक्ष गुड्डू केशरी और उपसचिव राजकुमार रविदास बनाए गए हैं। पूजा कमेटी के संरक्षक मुखिया शमशेर आलम और पंचायत समिति सदस्य जीतू ठाकुर बनाए गए। नवरात्र पूजा की यजमान और पूजा की व्यवस्थापक विमला देवी बनी हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: डीएम से मिला दुर्गापूजा समिति का प्रतिनिधि मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.