Hazaribagh News: बरहीडीह मोड़ के पास गड्ढे से हादसे का डर
हजारीबाग, सितम्बर 22 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरहीडीह मोड़ के पास मुख्य सड़क पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों और दो दो विद्यालयों के बच्चों के लिए हादसे का सबब बन सकता है। बरहीडीह के रहने वाले अमित सिंह एवं ग्रामीणों ने गड्ढे को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। कहा है कि बरहीडीह का यह मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन करीब पांच हजार लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग पर दो विद्यालय भी स्थित हैं। जहां हजारों बच्चे प्रतिदिन आना-जाना करते हैं। ऐसे में सड़क पर बने बड़े गड्ढे से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। अमित सिंह उर्फ छोटू सिंह ने संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.