Hazaribagh News: बरनवाल महिला समिति ने धूमधाम से मनाया श्रावणी महोत्सव
हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। बरनवाल महिला समिति की ओर से श्रावणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बरनवाल समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, नृत्य, नाटक और कविताओं की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं अधिष्ठाता महाराज अहिबरन जी की आरती के साथ हुई। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण नृत्य की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं विविध कविताओं के दौर ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।सावन क्वीन प्रतियोगिता और बच्चों के लिए आयोजित क्विज विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समिति की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति की अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.