Hazaribagh News: बरकट्ठा में पायलट योजना के तहत कई लागू होगी योजना: विधायक
हजारीबाग, जुलाई 9 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सलैया नदी से खेतों में सिंचाई के लिए लघु सिंचाई प्रमंडल के तत्वावधान में डीएमएफटी मद से लिफ्ट एरिगेशन योजना का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने किया। इस मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए हर खेत तक पानी पहुंचे। यह हमारी प्राथमिकता है। यह योजना एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की जा रही है। नदी के पानी को आधुनिक तकनीक के माध्यम से लिफ्ट कर सीधे खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद क्षेत्र के गैयपहाड़ी, डोढ़ीया नदी में भी इसी तर्ज पर सिंचाई सुविधा बहाल करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्व धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल सूर्यकुंडधाम में भी सूर्यकुंड नदी में चेकडैम का निर्माण कराकर मीठे पानी को विभिन्न सरकारी भवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.