Hazaribagh News: बरकट्ठा में निजी अस्पतालों में प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण
हजारीबाग, नवम्बर 5 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के निजी अस्पताल, क्लीनिक व नर्सिंग होम में प्रशासन के द्वारा बुधवार को जांच अभियान चलाया गया। प्रशासनिक टीम ने बरकट्ठा बाजार रोड़ स्थित जीएचपी आयुर्वेदिक एवं हर्बल समेत बारह संस्थानों का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक निजी चिकित्सा संस्थानों में कथित अनियमितताओं को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट संतोष कुमार मंडल द्वारा पीजी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी शिकायत के आलोक में जिला प्रशासन के निर्देश पर जांच अभियान शुरू किया गया है। सीओ सुमन कुमार सौरभ के मुताबिक निरीक्षण के दौरान पाये गये अनियमितताओं से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: फर्जीवाड़े पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.