Hazaribagh News: बरकट्ठा में ठनका से एक महिला की मौत दो घायल
हजारीबाग, अगस्त 6 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के चेचकपी में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना बुधवार के दोपहर की है। बताया जाता है कि महिलाएं खेत में धान रोपने गई थी। इसी बीच आकाशीय बिचली चमक और गरज के साथ ठनका गिरा। मृतक महिला में बसवा देवी (56) पति प्रसादी सिंह ग्राम चेचकपी निवासी है। जबकि घायलों में रेणु देवी (35) पति अरविंद मेहता और रश्मि देवी (50) पति राजेन्द्र मेहता शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इधर मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने बताया कि घटना की जानकारी बीडीओ सह सीओ को दिया गया है। मृतका के आश्रित को मुआवजा दिलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.