हजारीबाग, अगस्त 4 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा - बच्चा की मौत हो जाने के आरोप में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर शाम तक शव के साथ हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम महुदी निवासी मुखलाल राणा की पुत्री खुशबू देवी पति विकास राणा का प्रसव के लिए सोमवार को दिन के करीब 11 बजे बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। डॉ अंजू प्रिया की देखरेख में इलाज शुरू किया गया। मंगलवार को दिन के दस बजे खुशबू देवी ने शिशु को जन्म दी। परिजनों ने यह भी बताया कि मरा हुआ शिशु का जन्म हुआ था। शिशु के जन्म होते ही मां की हालात धीरे धीरे खराब होने लगी। जच्चा की गंभीर स्थिति को देखते हुए खुशबू देवी को हजारीबाग रेफर किया गया। अस्पताल ल...