Hazaribagh News: बड़कागांव शिवमंदिर में प्रखंडकर्मियों ने किया रुद्राभिषेक
हजारीबाग, अगस्त 21 -- Hazaribagh News: बड़कागांव । प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रखंड के कर्मियों ने पांच किलो दूध से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया। पुरोहित संतोष पांडेय के द्वारा पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक व हवन कराया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान शिव से क्षेत्र में अमन चैन शांति व परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मालूम हो कि कई वर्षों से प्रखंड के कर्मियों के द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सावन माह में रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। मौके पर अरुण पासवान, हीरो महतो, दीपक सिन्हा, सुबोध सिंह, आनंद कुमार, अजीत कुमार एवं अमर कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.