Hazaribagh News: बड़कागांव विधायक ने गांवों में जलसंकट को लेकर पेयजल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
हजारीबाग, अक्टूबर 27 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड के 156 राजस्व गांवों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री से मिलकर समाधान करने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत खनन कार्यों के दौरान जोरदाग ग्रामीण जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और टंकी को नुकसान पहुंचने से योजना का संचालन बाधित हुआ है। इसके कारण संबंधित गांवों के ग्रामीण स्वच्छ पेयजल की सुविधा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों के कारण भूजल स्तर में गिरावट और पारंपरिक जलस्रोतों के प्रभावित होने से भी पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है।
जलापूर्ति योजना की क्षति और कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.