हजारीबाग, अक्टूबर 21 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के 11 गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना कर धूम-धाम से दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व मनाया गया। प्रखंड के बड़कागांव डेली मार्केट, गुरुचट्टी पकरी बरवाडीह, महुगाईकला, सुकुलखपिया, अंबाजीत, गोंदलपुरा, बादम, हरली, नापोखुर्द सांढ गांव में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना एवं पाठ किया गया। कई गांव की प्रतिमा दशमी के दिन एवं कई गांव के प्रतिमा एकादशी के दिन विसर्जन किया गया। वहीं बड़कागांव प्रखंड के पांच गांवों में दशहरा मेला में रावण दहन किया गया।मेले का आकर्षण का केंद्र रावन का पुतला दहन था। बड़कागांव के पीपल नदी तट मैदान में 50 फीट रावण का पुतला,प्लस टू हाई स्कूल में 60 फीट का रावण का पुतला, बरवाडीह व हरली में 40 फीट का रावण का पुतला दहन किया गया।इसके यह भी पढ़ें- Begusarai N...