Hazaribagh News: बड़कागांव पहुंचे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को परिजनों से मिलाया
हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि । बड़कागांव के चेपा खुर्द निवासी मोहम्मद मुजफ्फर आलम ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार फुसरो, रहीमगंज जिला बोकारो निवासी करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति पिछले शुक्रवार को घर से बगल के बाजार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो स्थानीय थाना में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। वह बड़कागांव पहुंच गया था। इसी बीच चेपा खुर्द निवासी मोहम्मद मुजफ्फर आलम की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने उसके पुराने कपड़े बदलवाकर उसे नए कपड़े उपलब्ध कराए। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना देकर उनके आने तक उसकी देखभाल की। रात करीब नौ बजे उसके परिजन बड़कागांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.