हजारीबाग, अक्टूबर 28 -- पोटंगा में सैनिक कंपनी के गेट पर फायरिंग Hazaribagh News: जिले के बड़कागांव उरीमारी ओपी क्षेत्र के पोटंगा स्थित सैनिक कंपनी के गेट के पास सोमवार की मध्यरात्रि अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में कंपनी का एक सुरक्षा गार्ड गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह से जुड़े तीन अपराधियों ने रात करीब 12 बजे सैनिक कंपनी के गेट पर इस वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया है। उरीमारी थाना प्रभारी रथू उरांव पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। अपराधी मौके पर चार पर्चे छोड़कर फरार हो गए। इन पर्चों में स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफिसर के कार्या...