Hazaribagh News: बच्चियों को निशुल्क डांडिया प्रशिक्षण दिया गया
हजारीबाग, अक्टूबर 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। तरंग ग्रुप के तत्वावधान में कृष्णापुरी, मटवारी स्थित तरंग डांस एंड म्यूजिक एकेडमी में रविवार को दो दिवसीय निःशुल्क डांडिया नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 60 बच्चियों को डांडिया नृत्य का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह आयोजन समाजसेवी एवं कोर्रा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कुमुद गुप्ता के आग्रह पर किया गया है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं बच्चियां विजयादशमी के अवसर पर कोर्रा दुर्गा पूजा पंडाल के मंच पर अपनी आकर्षक डांडिया प्रस्तुति देंगी। निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था प्रारंभ से ही आर्थिक रूप से कमजोर, अनाथ, मूक-बधिर और बिरहोर जैसे आदिम जनजातीय समुदायों के बच्चों को कला से जोड़ने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए प्रतिबद्ध रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.