हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। प्रखंड में इनदिनों चोर लगातार बंद घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। दूधमनियां गांव में तीन घरों में हुई चोरी के बाद मुक्ति दूधमनियां में भी चोरों ने एक और बंद पड़े मकान में हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने मुक्ति दूधमनियां निवासी लक्ष्मण यादव के घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पीड़ित ने इस संबंध में सोमवार को टाटीझरिया थाने में आवेदन देकर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। लक्ष्मण यादव ने बताया कि वह सिलवार में अपने नए मकान का निर्माण करा रहे हैं, जिसके कारण उनका यहां लगातार आना-जाना लगा रहता था। यह भी पढ़ें- Hathras News: रिटायर रेलवे कर्मी के बंद मकान में लाखों की चोरी। दो दिन पूर्व भी वह घर आए थे। रविवार रात को जब वे वापस लौटे तो द...