हजारीबाग, अक्टूबर 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक्शन विलेज इंडिया के सहयोग से नव भारत जागृति केंद्र द्वारा क्रियान्वित बालिका शिक्षा परियोजना, हजारीबाग के तत्वावधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कटकमसांडी और सिमरिया प्रखंडों में संचालित रेमेडिअल कोचिंग केंद्रों में पढ़ने वाली बालिकाओं के बीच छड़वा मैदान में रविवार को फुटबॉल मैच खेल गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कटकमसांडी पूर्वी क्षेत्र की जिप सदस्या मंजू नंदिनी ने की। टूर्नामेंट में हेदलाग, लुपुंग, छड़वा और सिमरिया की टीमों ने भाग लिया था। पहला मुकाबला हेदलाग और लुपुंग के बीच हुआ, जिसमें हेदलाग ने एक गोल से जीत हासिल किया। दूसरा मैच छड़वा और सिमरिया की टीमों के बीच था, जिसमें छड़वा ने एक गोल से विजय प्राप्त किया।फाइनल मैच में छड़वा बनाम हेदलाग की टी...