हजारीबाग, सितम्बर 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपेश दांगी के घर पर पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तेहार चस्पा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को कड़ी चेतावनी देते हुए आगामी एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था और अदालत में पेश नहीं हो रहा था। कानूनी शिकंजा कसने के इसी क्रम में पुलिस ने ढोल-नगाड़ों और स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित एक महीने की समयावधि के भीतर दीपेश दांगी आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के आदेशानुसार उसकी संपत्ति कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू कर...