Hazaribagh News: फरवरी तक ब्रास एंड ब्रॉन्ज क्लस्टर में उत्पादन शुरू कराने का लक्ष्य : राज्य निदेशक
हजारीबाग, नवम्बर 26 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के बहुप्रतीक्षित ब्रास एंड ब्रॉन्ज क्लस्टर को चालू कराने की कवायद तेज हो गई है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक श्रीनिवास मीना ने मंगलवार को क्लस्टर का निरीक्षण कर फरवरी तक बर्तन उत्पादन शुरू कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ बर्तन कारीगरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उत्पादन की संभावनाओं की जानकारी ली। इस दौरान क्लस्टर संयोजक सुदामा सिंह ने राज्यांश की राशि लंबित रहने से उत्पादन शुरू करने में आ रही अड़चनों से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्यांश के रूप में 16.50 लाख रुपये उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पिछले तीन वर्षों से उद्योग निदेशालय, रांची में लंबित है, जबकि उद्योग विभाग के सचिव से इसकी स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.