हजारीबाग, सितम्बर 2 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । सदर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय, मोरांगी में समारोह पूर्वक विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अखिलेश्वर नारायण दास को विदाई दी गई। मौके पर शिक्षा विभाग की ओर सेवर्ष 1999 से अनवरत निष्काम सेवा, शिक्षकों के सम्मान व गरिमा की रक्षा तथा अद्वितीय नेतृत्व के लिए अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य रंजीत शर्मा, अजय नारायण दास सीआरपी, मोरांगी सीआरपी, समस्त शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्रगण की ओर से 01 सितंबर 2026 को जारी इस प्रशस्ति पत्र में बताया गया है कि उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण यह विद्यालय प्राथमिक स्तर से क्रमोन्नत होकर प्लस टू (उच्च माध्यमिक) स्तर तक पहुँचा है, जिससे हजारों ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुले हैं। उन्ह...