हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। आर एम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चंदा के संस्थापक सदस्य और शिक्षक स्व.दशरथ प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि बटेश्वर मेहता ने कहा कि स्व. दशरथ प्रसाद ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने सेंट कोलंबा कॉलेज से विज्ञान संकाय में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की। उनके मार्गदर्शन में पढ़े सैकड़ों विद्यार्थी आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने कहा कि जयंती या पुण्यतिथि किसी खास व्यक्ति की ही मनाई जाती है और खा...