Hazaribagh News: प्रखंड सड़क पर फर्राटे भर रहे बाइकर्स, हादसे का खतरा
हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: पदमा प्रतिनिधिपदमा ब्लॉक रोड पर इन दिनों ट्रिपल लोड बाइकर्स बेधड़क फर्राटे भर रहे हैं। राजा किला और हवा महल घूमने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग प्रति दिन यहां पहुंचते हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसों का डर बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइकर्स को पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है। बिना हेलमेट, तीन सवारी और तेज गति से बाइक चलाने की घटनाएं आम हो गई हैं। याद दिला दें कि एक दुर्घटना मे रेलवे स्टेशन सड़क पर हाई स्पीड दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद सबक नहीं लिया जा रहा। ग्रामीणों और अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ब्लॉक रोड पर गश्त बढ़ाई जाए और ट्रिपल लोड व तेज रफ्तार पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि कोई अनहोनी न हो जाय।पदमा फोटो 1पिछले दिनों पदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.