हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों और घरों में धार्मिक माहौल देखने को मिला। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। माताओं ने अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप में सजाया। किसी बच्चे को नन्हे कान्हा के रूप में मुकुट, बांसुरी और पीले वस्त्र पहनाए गए, तो बच्चियों को राधा के रूप में आकर्षक श्रृंगार कराया गया। वहीं सम्राट पृथ्वीराज एवं रानी पद्मावती नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सज कर सभी का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- कान्हा बने नन्हे-मुन्ने, चेहरे पर मासूमियत तो मां की आंख...