हजारीबाग, नवम्बर 6 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि।एंजल्स हाई स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल शंकरपुर और लिटिल एंजल्स स्कूल इमलीकोठी की संयुक्त पैरेंट्स नाइट-2026 डीपीएस मैदान में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार और निदेशिका निशा जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। करीब 96x44 फीट के विशाल मंच पर तीनों विद्यालयों के 1148 विद्यार्थियों ने 14 प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। गणेश वंदना से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कृष्णलीला, नारी सशक्तीकरण, देशभक्ति, ऐतिहासिक गाथाओं और बॉलीवुड संगीत की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने सालसा और स्ट्रीट जैज जैसी अंतरराष्ट्रीय नृत्य शैलियों से भी दर्शकों को आ...