हजारीबाग, अक्टूबर 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के व्यस्ततम मेन रोड पैगोडा चौक स्थित अमर शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी स्मारक के पास इन दिनों गंदगी का भारी अंबार लगा हुआ है। इसके अलावा गोल चौक थोक मंडी बाजार, विभिन्न चौक चौराहे और सड़कों के किनारे गंदगी का ढेर लगा हुआ है।नगर निगम प्रशासन के शहर में नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता के लाख दावों के बावजूद ज़मीनी हक़ीक़त इसके बिल्कुल विपरीत है, जिससे स्थानीय नागरिकों और शहरवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: अमरपुर शहर की सफाई व्यवस्था पर वार्ड पार्षदों ने उठाए सवाल गंदगी की जांच शहीद स्मारक परिसर के आसपास लंबे समय से फैली गंदगी और कूड़े के ढेर ने निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने ...