Hazaribagh News: पेलावल विकास मंच का स्थापना दिवस ओल्ड एज होम में संपन्न
हजारीबाग, सितम्बर 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पेलावल विकास मंच का 21वां स्थापना दिवस बुजुर्गों के साथ मिल-बैठकर,सुख-दुख साझा कर मनाया गया। अभी इस ओल्ड एज होम में कुल 25 बुजुर्ग हैं। बिजली न रहने के कारण मंच द्वारा जैसे-तैसे स्थापना दिवस मनाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर कड़वे अनुभव के साथ समापन कर दिया गया। संस्थापक सह अध्यक्ष एम.हक भारती ने बुजुर्गों को संबोधित कर उनकी हौसला अफजाई कर दुआ-आशीर्वाद की याचना की। इस मौके पर मंच के उपाध्यक्ष सुधीर ठाकुर,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा,आसिफ अली, मो.मुश्ताक, मो. रिफ, मो.हसनैन एवं इंजमामुल हक भारती ने अपनी-अपनी उपस्तिथि दर्ज कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.