हजारीबाग, अगस्त 30 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। पेलावल पुलिस ने रविवार को अलग अलग कांड के तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसमे रिजवान खान पिता होदा खान, मुसिद उर्फ अस्मत हुसैन , पिता मवसीर हुसैन और शाहिद अंसारी पिता नसरुद्दीन सभी तीनों ग्राम खुटरा ओपी पेलावल थाना कटकमसांडी जिला हज़ारीबाग़ का रहने वाला है। इस बाबत पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक ने बताया कि तीनों वारंटी कई वर्षों से फरार थे। समकालीन अभियान के तहत तीनो को ग्राम खुटरा से गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...