Hazaribagh News: पेड़ों के सहारे झूल रही हाईटेंशन लाइन, हादसे की आशंका
हजारीबाग, अगस्त 31 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि । चोरदाहा पंचायत में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चौपारण से चोरदाहा तक जाने वाली यह हाई वोल्टेज लाइन दनुआ घाटी के घने जंगल में करीब 20 से अधिक पेड़ों की शाखाओं में फंसी और बंधी हुई है। स्थिति यह है कि तेज हवा या हल्की बारिश होते ही पेड़ों की टहनियां तारों से टकराती हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट और फॉल्ट होकर पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, मामूली बारिश होने पर भी बिजली घंटों गुल रहती है, तो कई बार दो से तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। सड़क किनारे सूखे पेड़ों और घने जंगलों के बीच से गुजर रहे इन तारों के कारण राहगीरों और वाहनों के लिए भी हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। सड़क दुर्घटना की स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.