हजारीबाग, अगस्त 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य झंडोत्तोलन समारोह पूर्व की भांति कर्ज़न ग्राउंड, हजारीबाग में आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त अन्य स्थलों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रमों का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा : 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियानमुख्य समारोह की तैयारी मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी सम्मान सार्जेंट मेजर द्वारा दी जाएगी। परेड में झारखंड जिला पुलिस बल, बीएसएफ मेरु, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी (सीनियर विंग बालि...