हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव महारामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष विवेक सोनी ,पंसस सह सांसद प्रतिनिधि कृष्णा राम के नेतृत्व में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को गणेश पूजा के लिए आमंत्रण पत्र दिया। गणेश भगवान का मूर्ति भेंट करते हुए थाना प्रभारी को माला पहनाकर गणेश चतुर्थी पूजा कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया। गणेश पूजा समिति डेली मार्केट बड़कागांव के द्वारा इसकी भव्य तैयारी की जा रही है । 14 सितंबर को कलश स्थापना एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन , संध्या चार बजे प्रसाद वितरण, संध्या सात बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा । पंद्रह सितंबर को भव्य भंडारा एवं संध्या 7:00 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रकार के तैयारियां जोरो पर है। बड़कागांव पी 2 थाना प्रभारी को आमंत्रण पत्र सौंपते।

हिंदी हिन्दुस्ता...