हजारीबाग, अगस्त 16 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उमाजागृति फाउंडेशन से आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने हजारीबाग पुलिस लाइन में शानदार लाठी प्रदर्शन किया। छात्राओं ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं सर्जेन्ट मेजर के समक्ष आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन कर खूब सराहना बटोरी। फाउंडेशन के डायरेक्टर सह सेल्फ डिफेंस ट्रेनर धर्मेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने एक लाख बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प लिया है। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने छात्राओं और प्रशिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। छात्राओं को 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी भी दी गई। महिला सदर थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा के सहयोग की भी सराहना की गई। मौके पर डायरेक्टर कं...