हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: चुरचू, प्रतिनिधि। चरही थाना क्षेत्र के ग्राम चरही निवासी महेश प्रसाद, पिता स्वर्गीय रामेश्वर साव, जो लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस के द्वारा उसके घर पर मंगलवार को न्यायालय का इश्तेहार चिपकाया। साथ ही पुलिस ने बताया कि इश्तेहार तामील होने के एक हफ्ते के अंदर अभियुक्त को न्यायालय के आदेशानुसार हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। हाजिर नहीं होने पर पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए घर का कुर्की-जब्ती किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...