Hazaribagh News: पुलिस की सक्रियता से चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग, जुलाई 9 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया समरसेबल, बिजली का तार एवं रस्सी बरामद कर जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 3-4 जुलाई की रात पुराना स्टेट बैंक के सामने चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित के आवेदन पर चार जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की छानबीन व तलाश शुरू कराई। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हरिजन मोहल्ला निवासी विशाल भुईयां पिता-बूटन भुईयां, विशाल भुईयां पिता-स्वर्गीय झरी भुईयां तथा विकास भुईयां पिता-बुधन भुईयां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.