हजारीबाग, जुलाई 8 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । शहर के व्यस्ततम इलाके पुराना बस स्टैंड के समीप मंगलवार की देर रात दोपहिया वाहन हटाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन अपराधियों ने सिद्धार्थ कुमार सिंह नामक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा और जान लेने की नीयत से धारदार हथियारों व बेल्ट से ताबड़तोड़ वार किए। इस भयावह घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: तलवारबाजी में मामला दर्ज, चार नामजदघटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, दोपहिया वाहनों को खड़ा करने को लेकर सिद्धार्थ की कुछ लोगों से बहस हुई थी। बात इतनी बिगड़ गई कि आधा दर्जन मनचलों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घातक हथियारों का इस्तेमाल कर सिद्धार्थ को लहूलुहान कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने घटना को ...