हजारीबाग, जुलाई 2 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पाण्डु गांव के मोहदर में नवनिर्मित मां देवी मंडप के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ के तहत आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में लगभग 1000 महिलाएं और कुमारी कन्याएं शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ झरना नदी से कलश में पवित्र जल भरकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ स्थल पर विधिवत कलश स्थापना की। पूरे आयोजन के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Purnia News: बारिश के बीच निकली मां विषहरी की कलश यात्रा यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ काली मंदिर प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

हिंद...