Hazaribagh News: पपरो रोड में बंद घर से लाखों की संपति चोरी
हजारीबाग, नवम्बर 5 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। पपरो रोड में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुँची चौपारण पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के समय पूरा परिवार रामगढ़ मेला गया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, पपरो रोड निवासी संदीप केसरी, पिता शंभू केसरी, परिवार के साथ रामगढ़ मेला गए थे, जहां वे गुपचुप बेचने का कार्य कर रहे थे। पीड़ित संदीप ने बताया कि मेला समाप्ती के बाद जब घर पहुँचा तो घर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ पाया। घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा गोदरेज व बक्से में रखा सामान बिखरा पड़ा था।सोने व चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। इस संदर्भ में चौपारण थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। चोरी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.