हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। सोमवार को पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रांची सर्कल की टीम के साथ पदमा किला पहुंचे। पूर्व विधायक ने टीम को राजा किला, हवा महल, रानी तालाब, बावली, पदमा गेट और अशोक गेट का भ्रमण कराया। हवा महल पदमा परिसर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व विधायक ने बताया कि पदमा के ऐतिहासिक धरोहरों को कैसे बचाया जाए और कैसे संरक्षित किया जाए, इसी को लेकर सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट डॉ. करबी साह, कंजर्वेशन असिस्टेंट नीरज और एसएसए सुमन राय को यहां का भ्रमण कराया गया। पूर्व विधायक ने आगे बताया कि दो-तीन सौ साल पहले बने धरोहरों को संरक्षित करने की यह पहल है। पदमा में टूरिज्म और शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता है।

पदमा की धरोहरों के संरक्षण की पहल इस संबंध में ...