Hazaribagh News: पदमा में बीडीओ की मनमानी के खिलाफ मुखर हुए जनप्रतिनिधि
हजारीबाग, सितम्बर 13 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधिजिले के पदमा प्रखंड प्रमुख वीणा देवी ने उप विकास आयुक्त रिया सिंह को आवेदन देकर बीडीओ निधि रजवार पर तानाशाही और मनमानी का गंभीर आरोप लगाया है। प्रमुख ने शिकायत में कहा है कि पंचायत समिति सदस्यों द्वारा सत्यापित सूची सौंपे जाने के बावजूद विधवा और दिव्यांग पेंशन का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है।15वें वित्त आयोग की योजनाओं के क्रियान्वयन और उद्घाटन में जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। बीडीओ द्वारा स्वयं मुख्य अतिथि बनकर शिलापट्ट पर अपना नाम लिखवाया जाता है, जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण तक नहीं दिया जाता है। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 15वें वित्त आयोग के तहत वार्षिक योजना 2026-27 के चयन को लेकर एक सितंबर को बैठक बुलाने का निर्देश था, जिसकी अवहेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.