Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में शराब का अवैध व्यापार, एक धराया
हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: हजारीबाग / पदमा हिटी जिले के पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरैयाडीह गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक किराना दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस संबंध में पदमा ओपी थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को पदमा ओपी क्षेत्र के सरैयाडीह स्थित एक किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की खरीद-फविक्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।
अवैध शराब की बरामदगी इस सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.