हजारीबाग, जुलाई 4 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि पदमा स्थित जैप सात में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां संस्थान के अधिकारी और कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस समादेष्टा अविनाश कुमार ने बताया कि रक्तदान ही महादान है। इससे न सिर्फ मरीज की जान बचती है बल्कि रक्तदाता को भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम युवाओं को एक निश्चित अंतराल के बाद रक्तदान जरुर करना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान के उपरांत शरीर स्वयं रक्त की भरपाई कर लेता है। इससे हम किसी की जान बचा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...