Hazaribagh News: पत्नी की गला दबा कर हत्या करने का मामला दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार
हजारीबाग, नवम्बर 18 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। पत्नी का गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पति को डाडीकला पुलिस ने गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया। इस संबंध में डाडीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू ने जानकारी देते हुए कहा कि 14 नवंबर की रात ललन पांडेय अपनी पत्नी बेबी देवी का गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया था। इस संबंध में मृतका के पिता चतरा जिला ग्राम पेलतौल निवासी सुधीर पंडित द्वारा दहेज को लेकर हत्या करने का मामला दामाद ललन पांडेय पर दर्ज कराया था। मामला दर्ज के बाद अनुसंधान के क्रम में ललन पांडेय बुधवार को गिरफ्तार किया गया। ओपी प्रभारी मुर्मू ने बताया कि मृतिका की डेढ़ वर्ष की एक बच्ची है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.